बेजुबानों को चारा दे रहा था युवक, तभी आ गिरी दीवार; सीतापुर में भयानक मानसूनी आफत का कहर

सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत किसुनापुर गांव में लगातार बारिश से कमजोर हुई कच्ची दीवार रविवार सुबह ढह गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 August 2026, 3:25 PM IST

Sitapur: सीतापुर में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार सुबह करीब छह बजे खैराबाद थाना क्षेत्र के किशुनापुर गांव में कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दीवार के पास मवेशियों को चारा खिला रहे 45 वर्षीय विष्णु पुत्र कल्लू मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीन मवेशी भी मलबे में दब गए। हादसे में दो बकरी के बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भैंस और बकरी का बच्चा घायल हो गया।

जानिए पूरा मामला

ग्रामीणों के अनुसार, विष्णु कच्ची दीवार के समीप बंधे मवेशियों को चारा लगा रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुकी दीवार छप्पर समेत उनके ऊपर गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए।

ये भी पढ़ें - Sitapur Accident: रक्षाबंधन पर बहन के घर आए जीजा-साले, रात में निकले तो सुबह मिली दोहरी मौत की खबर; हादसे ने मचाया कोहराम

मलबा हटाकर युवक को निकाला बाहर

ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर विष्णु को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें - Sitapur News: रक्षाबंधन पर मामा के घर आया था मासूम, नाना के साथ लौटते वक्त अचानक हुआ ऐसा हादसा; परिवार में मचा कोहराम

कच्ची दीवार गिरने से दहशत

उधर मलबे में दबे तीनों मवेशियों को भी ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में दो बकरी के बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक भैंस का बच्चा और एक बकरी घायल हो गए। पशुपालक ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी है। लगातार बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Location :  Sitapur

Published :  30 August 2026, 3:25 PM IST