कपड़ा डालते ही तार से चिपकी बहू, बचाने गए ससुर भी झुलसे! सीतापुर में बड़ा बिजली हादसा; मच गई चीख-पुकार

सीतापुर में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला अचानक बिजली के तार से चिपक गई। उसे बचाने पहुंचे ससुर भी करंट की चपेट में आ गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने सूखे बांस और लकड़ी की मदद से दोनों की जान बचाई।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 7 October 2026, 9:54 PM IST

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के सूरेपारा गांव में बुधवार दोपहर करीब चार बजे घर की छत पर कपड़े सुखाते समय बहू करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने पहुंचे ससुर भी विद्युत करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

तार पर कपड़ा डालते ही चिपकी महिला

सूरेपारा निवासी रामआसरे पुत्र सोहन की पुत्रवधू रोहिणी पत्नी रोशन (25) बुधवार को घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। परिजनों के अनुसार, जैसे ही रोहिणी ने कपड़ा सुखाने के लिए लगाए गए तार पर कपड़ा डाला, उसमें करंट उतर आया। करंट लगते ही वह तार से चिपक गई और चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे।

सीतापुर कोर्ट का फैसला: पानी की टंकी में डुबोकर ली थी 3 साल की मासूम की जान, 70 वर्षीय दोषी कमलेश को उम्रकैद

बहू को बचाने पहुंचे ससुर भी आए चपेट में

बहू को करंट से चिपका देखकर उसके ससुर रामआसरे उसे बचाने पहुंचे। उन्होंने तार से अलग करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों के तार से चिपकने के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।

सूखे बांस और लकड़ी से तार से अलग किया

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। विद्युत तार को सीधे हाथ से छूने के बजाय ग्रामीणों ने सूखे बांस और लकड़ी की मदद से दोनों को तार से अलग किया। इसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तंबौर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।

बारिश से बचने झोपड़ी में छिपा था मासूम, गिरी आकाशीय बिजली: सीतापुर में 15 वर्षीय गंगाराम की मौत, गांव में कोहराम

विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जताई चिंता

परिजनों के मुताबिक कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए तार में करंट उतरने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। फिलहाल दोनों घायलों का सीएचसी में उपचार कराया जा रहा है।

Location :  Sitapur

Published :  7 October 2026, 9:54 PM IST