प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा: बस-कार की जोरदार टक्कर में दंपती समेत 3 की मौत, बेटा गंभीर
जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सैदाबाद के पास भेस्की गांव स्थित हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।