
सिसवा बाजार में पेट्रोल संकट गहराया (Img: Dynamite News)
Maharajganj: सिसवा बाजार में पेट्रोल और डीजल को लेकर इन दिनों हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर तेल लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जहां लोगों को कई-कई घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुासर, स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि तेल लेने को लेकर लोगों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर मामूली बातों को लेकर कहासुनी और बहस देखने को मिल रही है। भीड़ और अव्यवस्था के कारण धक्का-मुक्की की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण बनता जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ पंपों पर लोगों के बीच आगे-पीछे होने को लेकर विवाद हो रहा है, तो कहीं तेल खत्म होने की आशंका को लेकर लोग जल्दबाजी में आपस में उलझ रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि किसी भी समय यह तनाव झड़प का रूप ले सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है, जिसके कारण यह समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही पंपों पर पर्याप्त प्रबंधन और व्यवस्था की कमी भी साफ दिखाई दे रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे हालात नियंत्रित नहीं हो पा रहे हैं।
Ramnagar News: मां के सामने ही बेटे ने रेता अपना गला, रोंगटे खड़े कर देगी घटना की वजह
व्यापारियों और वाहन चालकों का कहना है कि तेल की कमी के कारण उनके रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। स्कूल बसों, निजी वाहनों और व्यावसायिक गतिविधियों पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिल रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और तेल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही कतारों को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी जरूरी बताई जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 25 March 2026, 1:48 PM IST