महराजगंज में गैस सिलेंडर की जंग: सड़क पर लाइन लगाने पर पुलिस ने जब्त किए सिलेंडर, मचा हड़कंप
नौतनवा में रसोई गैस की किल्लत ने आमजन की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सड़क पर सिलेंडर लेने के लिए लगी लाइनों को पुलिस ने जब्त कर दिया। प्रशासन ने अब होम डिलीवरी अनिवार्य कर दी है, लेकिन उपभोक्ता समय पर डिलीवरी न मिलने और अतिरिक्त शुल्क वसूलने को लेकर नाराज हैं।