Siddharthnagar: कूड़ा नदी में जिंदगी की तलाश, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई अनहोनी

मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जित करने गए दो युवकों के साथ ऐसा हादसा हुआ कि परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। सिद्धार्थनगर के मुजेहना घाट पर कूड़ा नदी में दो युवक डूबकर लापता हो गए। पुलिस और ग्रामीण तलाश में जुटे रहे, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 November 2026, 1:04 AM IST

Siddharthnagar: जनपद के मोहाना क्षेत्र में कूड़ा नदी में डूबने से दो युवकों के लापता होने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण तलाश में जुटे रहे, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला

प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 

मिली जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय आदित्य और 20 वर्षीय गौतम बुधवार को मुजेहना घाट पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों युवक नदी में डूब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। गोताखोरों के पहुंचने का इंतजार भी बना रहा और नदी में तलाश अभियान जारी रहा।

मौके पर जुटी भारी भीड़

इस घटना ने एक बार फिर जनपद में आपातकालीन बचाव व्यवस्था की हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर गोताखोरों की पर्याप्त और सुदृढ़ व्यवस्था नहीं होने के कारण जरूरत पड़ने गोताखोरों को बुलाना पड़ता है। इसमें लगने वाला समय कई बार बचाव अभियान को प्रभावित कर सकता है।

“आएगा तो बाबा ही” के गानों पर जमकर थिरके ग्रामीण, सिद्धार्थनगर में लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा गजब का धमाल

बचाव व्यवस्था पर उठे सवाल 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सिद्धार्थनगर जनपद में स्थायी गोताखोर टीम और आवश्यक बचाव उपकरणों की व्यवस्था कब होगी? क्या हर बार किसी अनहोनी के बाद ही प्रशासन को इस कमी का एहसास होगा?

सिद्धार्थनगर: रसोई गैस सिलेंडर में बड़ा खेल? वजन कराया तो खुल गई पोल, वीडियो वायरल

परिवार में कोहराम 

दो युवकों के लापता होने से उनके परिवारों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। जरूरत है कि जिला प्रशासन इस गंभीर विषय को प्राथमिकता देते हुए जनपद में प्रशिक्षित गोताखोरों और आधुनिक बचाव उपकरणों की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के दौरान तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

Location :  Siddharthnagar

Published :  12 November 2026, 1:00 AM IST