देवरिया में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान, किसानों और आम जनता के साथ विश्वासघात किया है। आने वाले समय में जनता पार्टी को सबक सिखाएगी।

कार्यक्रम का आयोजन
Deoria: सोमवार को राजनीतिक हलचल तेज नजर आई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे लेकिन पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि देश की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ भाजपा को सत्ता सौंपी थी। अब जनता पूरी तरह समझ चुकी है कि भाजपा संविधान, किसानों, नौजवानों और महिलाओं के साथ विश्वासघात करने वाली पार्टी बन गई है।
श्यामलाल पाल ने दावा किया कि भाजपा के पहले क्षत्रिय विधायक, पीडीए विधायक और 36 ब्राह्मण विधायक अपनी-अपनी बैठकें कर पार्टी की काली करतूतों को जनता के सामने लाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान और आम जनता-दोनों के साथ विश्वासघात किया है। वहीं, समाजवादी पार्टी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की विचारधारा और देश के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
फतेहपुर: सपा ने मनाई महाराजा खेत सिंह खंगार जयंती, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी फार्मूले के तहत लोहिया के विचारों को अपनाने वाले नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की जनता 2027 में भाजपा का पूरा चिट्ठा खोल देगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस की सोच में पीडीए समाज को कचरा समझा जाता है लेकिन अब यही पीडीए समाज एकजुट होकर संविधान के मार्ग पर राजनीति चलाएगा। विश्वविद्यालयों और मेडिकल कॉलेजों में अवसर न पाने वाले लोग पीडीए के माध्यम से संगठित होंगे।
देवरिया में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जोरदार वार, बोले- भाजपा का 2027 में खोलेंगे चिट्ठा@palshyamLalsp @samajwadiparty #samajwadiparty pic.twitter.com/3sy9TQkqAn
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 29, 2025
पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक देने संबंधी बयान पर श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने वाली पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वसुधैव कुटुंबकम का नारा देने के बावजूद भाजपा पूरे देश और दुनिया में नफरत की राजनीति कर रही है। उनका कहना था कि आने वाले समय में देश की जनता भाजपा को ऐसा सबक सिखाएगी कि उसे कहीं भी सम्मान नहीं मिलेगा।
सोनभद्र में कुछ मिनट की चूक से 10 लाख रुपये गायब, बसपा एमएलए के थे पैसे! लखनऊ तक मचा हड़कम
भाजपा प्रवक्ता एसएन सिंह द्वारा सपा को कालनेमि कहे जाने पर श्यामलाल पाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान भारत में भाजपा खुद को भगवान राम से भी बड़ा बताने लगी है। उन्होंने याद दिलाया कि अयोध्या की जनता ने पहले ही भाजपा को सबक सिखा दिया है। सच्चाई यही है कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है।