हिंदी
सपा ने मनाई महाराजा खेत सिंह खंगार जयंती
Fatehpur: फतेहपुर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा खेत सिंह खंगार के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने महाराजा के जीवन, उनके संघर्ष और शासनकाल पर विस्तार से प्रकाश डाला। गोष्ठी में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे। महाराजा के आदर्शों को याद किया।
फतेहपुर: सम्मान के मंच पर सियासत और संगठन की हलचल, भाकियू टिकैत गुट ने कसी कमर
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महाराजा खेत सिंह खंगार न्यायप्रिय, वीर और जनकल्याणकारी शासक थे। उन्होंने अपने शासनकाल में समाज के कमजोर वर्गों को सम्मान और सुरक्षा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का काम करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट सुघर लाल यादव ने किया। उन्होंने कहा कि महाराजा खेत सिंह खंगार का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे महाराजा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में समानता और न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाएं।
फतेहपुर: सरकंडी ग्राम प्रधान को जेल के बाद मिली जमानत, जिले की राजनीति में हलचल तेज
कार्यक्रम में रीता प्रजापति, मनोज यादव, हीरालाल साहू, संदीप श्रीमाली, सुमित साहू, नागेंद्र यादव, कामता प्रसाद, रिशु सिंह, श्याम बाबू, आमिर खान, अनिल कुमार, शिवम, बदलू, ज्ञान सिंह, वीरेंद्र सिंह और सर्वेश सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा खंगार समाज के लोग भी कार्यक्रम में शामिल होकर महाराजा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
Location : Fatehpur
Published : 28 December 2025, 2:51 AM IST
Topics : Fatehpur fatehpur news Samajwadi Party SP Leaders