मैनपुरी में दुकानदार की बेरहमी से पिटाई, वजह ने सबको चौंकाया

जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मात्र 235 रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 June 2026, 3:42 AM IST

Mainpuri: जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मात्र 235 रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित युवक हिमांशु गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है।

​पीड़ित हिमांशु गुप्ता, जो आर.एस. पेट्रोल पंप के पास चाय और परचून की दुकान चलाता है, हिमांशु ने बताया कि आरोपी प्रदीप, रवि और गौरव यादव पर उसकी दुकान के चाय कोल्ड्रिंक आदि के 235 रुपए उधार थे।

मैनपुरी के होटल में छापेमारी से काले कारनामे उजागर, जांच टीम पर भी सवाल; जानिये कैसे चल रहा था अवैध काम

पीड़ित का आरोप

जब पीड़ित ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे, तो वे उग्र हो गए और उन्होंने हिमांशु को घेरकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल उसे बुरी तरह पीटा बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए, जिसके कारण उसे अर्धनग्न अवस्था में ही अपने घर वापस भागना पड़ा।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की घर लगाइए और कार्रवाई की मांग की है

पीड़ित ने यह भी बताया है कि उसने आईजीआरएस पर भी शिकायत की थी तो वहीं पीड़ित को थाना स्थानीय पर बुलाया गया जब पीड़ित थाना स्थानीय पर पहुंचा तो थाना स्थानीय पर तैनात सब इंस्पेक्टर जगदीप न केवल बिना कारवाही के ओटीपी मांगा बल्कि पीड़ित के साथ ही गली गलौज करने लगे।

मैनपुरी के होटल में छापेमारी से काले कारनामे उजागर, जांच टीम पर भी सवाल; जानिये कैसे चल रहा था अवैध काम

पुलिस की कार्रवाई

एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना स्थानीय को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए है तो वही पीड़ित को न्याय का आश्वासन दिया है।

Location :  Mainpuri

Published :  30 June 2026, 3:39 AM IST