जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

महराजगंज में दिनदहाड़े गुंडागर्दी
Maharajganj: जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में जगदीशपुर चौराहे पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक दुकानदार के साथ हुई क्रूर मारपीट ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुरानी रंजिश और पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर दो गाड़ियों में सवार लगभग आधा दर्जन लोगों ने अतिउल्लाह नामक युवक को फिल्मी अंदाज में जमकर पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महराजगंज में दिनदहाड़े दुकानदार से मारपीट, देखिए ये
वायरल वीडियो
➡️पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे का मामला#Maharajganj #Shopkeeperbeaten pic.twitter.com/gJq8BZQnDZ— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 25, 2026
जानकारी के मुताबिक, अतिउल्लाह का ग्राम सभा बटईडीहा के जमाल और कमाल से लंबे समय से पैसे संबंधी विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर करीब आधा दर्जन युवक दो गाड़ियों में सवार होकर जगदीशपुर चौराहे पर पहुंचे। बिना किसी हिचकिचाहट के वे सीधे अतिउल्लाह की दुकान में घुस गए और पुरानी रंजिश के कारण उस पर लात-घूंसे और मुक्कों की बौछार कर दी।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे हमलावर दुकान के अंदर अतिउल्लाह को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटते रहे। इसके बाद उसे बाल पकड़कर दुकान से बाहर खींच लाए और चौराहे पर भी मारपीट जारी रखी। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने डर से अपनी दुकानें बंद कर लीं और लोग दूर-दूर से यह सब देखते रह गए।
जब पीड़ित अतिउल्लाह के साले अनवर आलम और अब्दुल हमीद मौके पर पहुंचे और बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें भी लात-घूंसे मारे। मारपीट के बाद धमकियां देकर सभी आरोपी गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए।
महराजगंज–गोरखपुर रोड पर कड़ी निगरानी, हादसों पर ब्रेक लगाने की तैयारी; DM का बड़ा एक्शन
घटना के बाद अतिउल्लाह ने पुरन्दरपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर नंबर 58 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत जमाल, कमाल ,सलामुद्दीन,अनवर निवासी बटईडीहा पर मामला दर्ज किया है।