Site icon Hindi Dynamite News

Mumbai से Azamgarh आई 20 दिन पहले, प्रेमी के साथ मिली इस हालत में, गांव में हड़कंप

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में चकपाठा गांव की सिवान में सोमवार सुबह जैसे ही ग्रामीण बाहर निकले ऐसा नजारा दिखा कि सबके होश उड़ गये। मुंबई से हाल ही में 20 दिन पहले लौटी युवती कुछ दिनों से गुमशुदा थी।
Post Published By: Rohit Goyal
Published:
Mumbai से Azamgarh आई 20 दिन पहले, प्रेमी के साथ मिली इस हालत में, गांव में हड़कंप

Azamgarh: जनपद आजमगढ़ में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चकपाठा गांव में नीम के पेड़ पर युवक और किशोरी की दुपट्टे के सहारे लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। सूचना के बाद मौके पर गंभीरपुर थानाध्यक्ष, सीओ सदर व फील्ड यूनिट के साथ पहुंचे। बताया जा रहा कि जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के पंदहा गांव में दोनों युवक और किशोरी रह रहे थे। किशोरी मुंबई से 23 जून 2025 को लापता हो गई थी, जहां मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था। पुलिस इस मामले की जांच व विवेचना कर रही है।

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में चकपाठा गांव की सिवान में नीम के पेड़ से एक ही दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर प्रेमी युगल ने जान दे दी। मामले की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया गया, जहां जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में पन्दहा के रहने वाला घनश्याम यादव का प्रेम प्रसंग घर से कुछ दूरी पर अपने ननिहाल में रह रही 16 वर्षीय नंदनी यादव से काफी समय से चल रहा था।

सुबह निकला था घर से… कुछ ही देर में जो हुआ, उसने सब कुछ किया तबाह

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नंदनी यादव जौनपुर जिले के कोटवा गांव की रहने वाली बताई गई। नंदिनी अपने ननिहाल पन्दहा गांव में विगत 10 वर्षों से रह कर यहीं पढ़ाई करती थी। दोनों प्रेमी विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसका विरोध कर रहे थे। बताया गया कि दोनों एक वर्ष पहले घर से भाग भी चुके थे, उस दौरान शिकायत मेंहनगर थाने पर की गई जहां दोनों के बीच बाद में सुलह समझौता भी हुआ था। लड़की की मां के मुताबिक दोबारा घटना ना हो वह अपनी लड़की को लेकर मुंबई चली गई थी। बताया कि लड़की नाबालिक रही, जिससे वह लगातार संपर्क करने की कोशिश करता था। मुंबई से 23 जून को लड़की गायब हो गई थी, किसी काम से जब घर आये तो पता चला।

Delhi Double Murder: बचपन की दोस्ती का खौफनाक अंत, मामूली विवाद में दोनों ने एक-दूसरे को मारा चाकू, मौत से हड़कंप

इस पूरे मामले में एसपी सिटी ने बताया कि जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चकपाठा गांव में एक नीम के पेड़ पर एक लड़का और एक लड़की हैंगिंग अवस्था में मिले हैं। सूचना पर फील्ड यूनिट और पुलिस फोर्स मौके का निरीक्षण किया। दोनों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूछताछ में जानकारी मिली कि यह दोनों पंदहा गांव के निवासी हैं। लड़की मुंबई से 23 जून 2025 से गायब थी, जहां पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच तथा कार्यवाही में जुटी है।

Exit mobile version