सदर ब्लॉक के सामने भीषण सड़क हादसा दो घायल, घंटों लगा जाम

महराजगंज के सदर ब्लॉक के सामने आर्टिका कार, ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 June 2026, 1:13 AM IST

महराजगंज: शहर के सदर ब्लॉक के सामने सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आर्टिका कार, ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक यातायात जाम रहा।

महराजगंज को मिला नया सीएमओ, डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी संभालेंगे स्वास्थ्य विभाग की कमान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया, मोटरसाइकिल भी बुरी तरह टूट गई और आर्टिका कार (नंबर UP 56 BE 2292) का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों घायलों के शरीर से काफी खून बह रहा था, जिससे सड़क पर खून फैल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

Maharajganj News: महराजगंज में आखिर आसमान से गिरा ये क्या, किसान की जिंदगी पर पड़ा भारी

घायल ई-रिक्शा चालक शैलेश पटेल ने बताया कि वह सवारी लेने के लिए मुख्यालय की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सदर ब्लॉक के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर उनके ई-रिक्शा से टकरा गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कार चालक ने उनकी गाड़ी के साथ-साथ एक मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी।

Location :  Maharajganj

Published :  30 June 2026, 1:13 AM IST