हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Sonbhadra: सोनभद्र में 12 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। किशोरी का शव घर से करीब 200 मीटर दूर खेत की मेड़ पर मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, किशोरी रविवार शाम घर से दुकान जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की मेड़ पर शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी बने चर्चित गौड़, कार्यभार संभालते ही तय की प्रशासनिक प्राथमिकताएं
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। मामला संदिग्ध होने के कारण फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।
सोनभद्र में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने ली एक जान, चार की हालत गंभीर
पुलिस आसपास के इलाके की जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल में जुटी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Location : Sonbhadra
Published : 27 April 2026, 5:06 PM IST
Topics : crime news minor murder Sonbhadra UP News