फिरोजाबाद में कार्यभार संभालते ही डीएम संतोष कुमार शर्मा बोले-कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं

महराजगंज से स्थानांतरित होकर फिरोजाबाद पहुंचे संतोष कुमार शर्मा ने नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने जनसुनवाई, कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने किसानों, उद्योग और सरकारी योजनाओं को जमीन पर लागू करने पर विशेष जोर रहेगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 May 2026, 2:08 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में सफल कार्यकाल के बाद संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को गति देने और जनहित को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

नवागत डीएम ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी विभागों को जवाबदेह बनाया जाएगा।

विकास योजनाओं और किसानों के हित पर जोर

संतोष कुमार शर्मा ने फिरोजाबाद को कृषि और उद्योग के लिहाज से महत्वपूर्ण जनपद बताया। उन्होंने कहा कि महराजगंज में अपने अनुभव के आधार पर अब यहां योजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा। विशेष रूप से आलू किसानों के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे किसानों की आय बढ़ सके।

प्रशासनिक बदलाव और नई उम्मीदें

गौरतलब है कि फिरोजाबाद में हाल ही में प्रशासनिक विवादों के चलते माहौल चर्चा में रहा था। ऐसे में नए डीएम की नियुक्ति से प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। जनता और अधिकारियों दोनों को उम्मीद है कि संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में विकास कार्यों में तेजी आएगी और लंबित मामलों का समाधान होगा।

Location :  Firozabad

Published :  6 May 2026, 2:08 PM IST