महराजगंज में बड़ा फेरबदल: आधा दर्जन उप निरीक्षकों समेत 39 पुलिस कर्मियों का तबादला
महराजगंज जिले में पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 39 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा जारी इस आदेश में आधा दर्जन उप निरीक्षकों समेत बड़ी संख्या में आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है।