प्रबुद्ध सम्मेलन में गरजे सनातन पाण्डेय, ब्राह्मण अत्याचार का मुद्दा उठाकर बीजेपी को घेरा

कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी के बलिया से सांसद सनातन पांडेय ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने पेपर लीक, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, शिक्षा व्यवस्था और र से जुड़े मुद्दों पर सरकार और उसके सहयोगी दलों को घेरा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 July 2026, 11:54 PM IST

Kanpur Dehat: कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा में समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन के मंच से सियासी हमला देखने को मिला। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बलिया से सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने बीजेपी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए ब्राह्मण समाज पर अत्याचार, बिकरु कांड और खुशी दुबे का मुद्दा उठाया।

इतना ही नहीं, उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों के संघर्ष की बदौलत सरकार को झुकना पड़ा। सम्मेलन के दौरान सांसद ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

सांसद सनातन पांडेय ने बताया कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने कानपुर देहात आए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए वह प्रदेश के 18 मंडलों का दौरा कर रहे हैं।

सनातन पांडेय ने भाजपा सरकार पर छात्रों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि साल 2016 से अब तक सरकार बिना पेपर लीक के कोई भी बड़ी परीक्षा कराने में सफल नहीं हुई है। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

Video: सादे कपड़ों में लाठियां भांजने वाले कौन थे? राहुल गांधी के इन तीखे सवालों से केंद्र सरकार के उड़े होश!

धर्म की राजनीति करती है भाजपा

सांसद सनातन पांडेय ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धर्म और सनातन की बात करती है, लेकिन किसानों को दुर्घटना बीमा देने का काम नहीं करती है।

मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक, देश में खुशी की लहर

सपा  सरकार की गिनाई उपलब्धियां

पांडेय ने दावा किया कि जब सपा की सरकार थी, तब किसानों को दुर्घटना बीमा के साथ-साथ मुफ्त सिंचाई की सुविधा भी दी जाती थी। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में युवाओं और बेटियों को लैपटॉप दिए गए थे।

 

Location :  Kanpur Dehat

Published :  26 July 2026, 11:51 PM IST