Sambhal: कांवड़ यात्रा पर ‘बुर्के’ का दांव पड़ा भारी; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर अलर्ट मोड में खाकी

संभल में बुर्का पहनकर प्रस्तावित कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन ने तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को नोटिस जारी किया है। आखिर क्यों उठाया गया यह एहतियाती कदम और क्या है पूरा मामला? जानिए इस चर्चित प्रकरण की पूरी कहानी।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 4 August 2026, 2:39 PM IST
google-preferred

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने को लेकर पहले सुर्खियों में रह चुकीं तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार सावन में प्रस्तावित कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही एसडीएम कोर्ट ने दंपति को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके से पाबंद किया है।

कानून-व्यवस्था के मद्देनजर उठाया गया कदम

जिला प्रशासन का कहना है कि पूर्व में हुए घटनाक्रम और सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं को देखते हुए दोबारा ऐसी यात्रा निकालने से माहौल प्रभावित होने की आशंका है। इसी कारण एहतियात के तौर पर एसडीएम कोर्ट ने तमन्ना मलिक और अमन त्यागी से जवाब मांगा है। अधिकारियों के अनुसार, जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Kanwar Yatra Security: सावन में परिंदे भी न मार सकें पर, देवरिया SP ने सुरक्षा चक्र मजबूत करने के लिए खुद संभाली कमान

महाशिवरात्रि पर चर्चा में आई थी यात्रा

फरवरी में महाशिवरात्रि के दौरान तमन्ना मलिक ने हरिद्वार से लगभग 170 किलोमीटर पैदल कांवड़ यात्रा पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने संभल के क्षेमनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। तमन्ना ने बताया था कि हिंदू युवक अमन त्यागी से विवाह के बाद मन्नत पूरी होने पर उन्होंने यह यात्रा करने का संकल्प लिया था।

धमकियों की शिकायत के बाद बढ़ी सतर्कता

पिछली कांवड़ यात्रा के दौरान तमन्ना ने सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने का आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रशासन का कहना है कि इसी पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पहले से अधिक मजबूत की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Kanwar Yatra 2026: 29 जुलाई से इस एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आई थीं सामने

तमन्ना मलिक की पिछली कांवड़ यात्रा को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं। समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने उस समय इसे अनुचित कदम बताया था। वहीं तमन्ना मलिक और अमन त्यागी ने कहा था कि उनकी आस्था व्यक्तिगत है और श्रद्धा किसी धर्म या वेशभूषा की मोहताज नहीं होती।

Location :  Sambhal

Published :  4 August 2026, 2:39 PM IST

Related News

Advertisement