अमेरिका के दबाव में हुई ट्रेड डील, समाजवादी पार्टी के नेता आलोक शाक्य ने डाइनामाइट न्यूज़ पर दिए कई बड़े बयान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में अमेरिका के साथ हो रहे भारत के ट्रेड डील को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस समझौते से पूरे देश के किसान प्रभावित होंगे।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 February 2026, 7:44 PM IST

Mainpuri: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में अमेरिका के साथ हो रहे भारत के ट्रेड डील को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस समझौते से पूरे देश के किसान प्रभावित होंगे। अमेरिका से खाद और बीज आने के बाद स्थानीय किसान अपनी उपज कहां बेचेंगे, यह सवाल खड़ा हो गया है। यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों के साथ बैठकर इस समझौते पर विचार नहीं किया गया। उनका कहना था कि भाजपा किसानों और नौजवानों के हित में कोई काम नहीं कर रही है और फैसलों का सीधा असर उत्तर प्रदेश के किसानों पर पड़ेगा।

राहुल गांधी का समर्थन और आलोक शाक्य का बयान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रेड डील पर चिंता जताते हुए कहा कि यह देश के किसानों के लिए हानिकारक हो सकता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आलोक शाक्य, जिला अध्यक्ष सपा ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन के नेता सही तथ्य लोकसभा के अंदर और बाहर रख रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों, नौजवानों और व्यापारियों के हित में कोई काम नहीं किया। उनका मानना है कि जब किसान कमजोर होगा, तो देश की ताकत भी कमजोर होगी।

हंगामेदार होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, चुनावी वर्ष में मुद्दों को उठाने के लिए विधायकों ने कसी कमर

अमेरिका के दबाव में हुई डील?

आलोक शाक्य ने कहा कि यह ट्रेड डील निश्चित ही अमेरिका के दबाव में हुई है। उनका कहना है कि ऐसे समझौते देश और किसानों के हित में नहीं हैं।

एपस्टीन फाइल मामले पर शाक्य का बयान

केंद्रीय मंत्री का नाम एपस्टीन फाइल में आने पर आलोक शाक्य ने कहा कि यह बड़ा मामला है और जांच जारी है। अभी कई नाम उजागर हो सकते हैं और भाजपा इस मामले से बच रही है।

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी

आलोक शाक्य ने बताया कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में निरंतर मजबूत हो रही है। पार्टी में पीडीए के लोग और अन्य दलों के सदस्य शामिल हो रहे हैं। उनका कहना था कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

एक्शन मोड में कुशीनगर DM और SP: होली-रमजान से पहले हाईलेवल बैठक, DJ की आवाज से सोशल मीडिया तक पैनी नजर

सपा नेताओं का यह हमला ट्रेड डील और केंद्र सरकार की नीतियों पर केंद्रित है। किसानों और नौजवानों के हित को लेकर पार्टी लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है। आगामी चुनाव में यह मुद्दा राजनीतिक बहस का बड़ा हिस्सा बन सकता है।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 17 February 2026, 7:44 PM IST