
स्वामी यशवीर महाराज ने लगाया आरोप फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़
Muzaffarnagar: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान रुद्राक्ष बेचते हुए अचानक चर्चा में आई युवती मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह उसकी शादी को लेकर उठ रहा विवाद है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने केरल में फरमान खान नाम के एक मुस्लिम युवक से विवाह किया है। फरमान खान के बारे में कहा जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के पलड़ा गांव का रहने वाला है। इस खबर के सामने आने के बाद कुछ हिंदूवादी संगठनों और संत समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर यह शादी सच है तो मोनालिसा ने सबसे पहले सनातन धर्म के साथ विश्वासघात किया है। उनका कहना है कि मोनालिसा को जो पहचान और प्रसिद्धि मिली, वह सनातन धर्म और प्रयागराज की वजह से मिली थी, ऐसे में इस तरह का कदम धर्म और समाज दोनों के साथ विश्वासघात माना जाएगा।
UP News: रायबरेली में नाला पार करके स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, हो सकता है कोई बड़ा हादसा
स्वामी यशवीर महाराज ने यह भी सवाल उठाया कि जिस मंदिर में कथित रूप से यह विवाह होने की बात कही जा रही है, वहां के पुजारी की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा के अनुसार विवाह की कुछ निश्चित धार्मिक प्रक्रियाएं होती हैं, जैसे दूल्हे का जनेऊ धारण करना, तिलक लगना, चोटी होना और दूल्हे द्वारा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरना। उनका कहना है कि ऐसी कोई भी प्रक्रिया सामने नहीं आई है, इसलिए यह दावा भी झूठा हो सकता है कि मंदिर में हिंदू रीति से विवाह हुआ।
मोनालिसा की मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी पर बवाल, देखिये क्या बोले स्वामी यशवीर#MonalisaMarriage #FarhanKhan #LoveJihadDebate #UttarPradeshNews #Muzaffarnagar pic.twitter.com/veqC0PkgtI
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 13, 2026
महंत ने मोनालिसा के परिवार से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि यह मामला लव जिहाद से जुड़ा है तो उन्हें कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में पूरा हिंदू समाज उनके साथ खड़ा रहेगा। स्वामी यशवीर महाराज ने फरमान खान को लेकर भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदू लड़की से विवाह करने वाले ऐसे लोगों को उत्तर प्रदेश में हिंदू समाज स्वीकार नहीं करेगा।
UP News: अमेठी में नाबालिक किशोरी के साथ फूफा ने किया ये बुरा हाल, जानें पूरी खबर
उन्होंने यह भी कहा कि अगर जल्द ही मोनालिसा इस युवक के साथ से वापस नहीं आती है, तो बागपत जिले के पलड़ा गांव में फरमान खान के परिवार का सामाजिक घेराव किया जा सकता है। स्वामी यशवीर महाराज ने आगे यह भी आरोप लगाया कि इस युवक की गतिविधियों और उसके कथित संबंधों की भी जांच होनी चाहिए। हालांकि इन आरोपों की अभी तक किसी आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है, जबकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Location : Muzzafarnagar
Published : 13 March 2026, 5:33 PM IST