अफवाह या संकट? रायबरेली में ईंधन के लिए घंटों लाइन में खड़े लोग; पंपों पर लगी लंबी कतारें

रायबरेली में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोग अफवाहों से बचें।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 27 March 2026, 3:02 PM IST
google-preferred

Raebareli: रायबरेली में हालात कुछ ऐसे बन गए हैं, जैसे किसी बड़े संकट की आहट हो। सड़कों पर भागती गाड़ियां, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ और लोगों के चेहरों पर बेचैनी पूरा माहौल किसी आपात स्थिति जैसा नजर आ रहा है। अफवाहों की आग इतनी तेजी से फैली कि लोग टैंकों को फुल कराने के लिए सड़कों पर उतर आए। लेकिन सवाल यही है क्या वाकई ईंधन की कमी है या फिर डर ने हालात को बिगाड़ दिया है?

पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

रायबरेली जिले में शुक्रवार सुबह से ही पेट्रोल और डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। मालिन का पुरवा और राही बाजार स्थित पेट्रोल पंपों पर सुबह करीब 9 बजे से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोगों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंपों पर भारी भीड़ जमा है और लोग जल्द से जल्द ईंधन लेने की कोशिश कर रहे हैं।

रायबरेली में चला टीबी मुक्त भारत अभियान, 89 ग्राम पंचायतों के प्रधान को मिला ये सम्मान

लोगों की परेशानी बढ़ी

स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात ऐसे हो गए हैं कि कभी पेट्रोल खत्म हो जाता है तो कभी डीजल की सप्लाई रुक जाती है। इससे लोगों को बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें कई-कई घंटे लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद समय पर ईंधन नहीं मिल पा रहा। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि कई पंपों पर अचानक “स्टॉक खत्म” का बोर्ड लगा दिया जाता है, जिससे अफरा-तफरी और बढ़ जाती है।

पहले गैस, अब पेट्रोल-डीजल की किल्लत

गौर करने वाली बात यह है कि जिले में पहले से ही गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर लोग परेशान थे। अब पेट्रोल-डीजल की खबरों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इसका सीधा असर रोजमर्रा के कामकाज, व्यापार और आवाजाही पर पड़ रहा है। छोटे व्यापारी और नौकरीपेशा लोग सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं।

प्रशासन ने दी सफाई

हालांकि पूरे मामले पर प्रशासन ने स्थिति साफ करने की कोशिश की है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में भंडारण मौजूद है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के हिसाब से ही ईंधन लें। अनावश्यक रूप से स्टॉक करने से बचें, ताकि सभी को बराबर आपूर्ति मिल सके।

कौन हैं सूरज और मार्को? रायबरेली पुलिस ने घेराबंदी कर कैसे किया अंतर्जनपदीय गिरोह का खात्मा, पढ़ें एनकाउंटर की पूरी कहानी

कालाबाजारी पर सख्ती के संकेत

प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर कहीं कृत्रिम कमी पैदा करने या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि पूरे जिले में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 27 March 2026, 3:02 PM IST

Advertisement