
अपशा का फाइल फोटो (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
Meerut: मेरठ से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक महिला की मौत से पूरा परिवार उजड़ गया। सरधना इलाके में हुए एक सड़क हादसे में महिला की मौत से 3 बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
घटना 8 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। सरधना के किला खेवान मोहल्ले के रहने वाले युसूफ अपनी पत्नी अपशा और बच्चों के साथ खतौली रिश्तेदारी जा रहे थे, तभी अटेरना और सलावे गांव के बीच सड़क के ऊबड़-खाबड़ हिस्से पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर उछल गई। इस हादसे में अपशा सड़क पर गिर गई और उसके सिर में चोट लग गई।
संतुलन बिगड़ते ही बाइक पर बैठे सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और इसी दौरान अपशा का सिर जोर से नहर किनारे बने डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास भीड़ लग गई और तत्काल लोगों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत अपशा को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कई घंटे तक उनकी जान बचाने की कोशिश की। सिर में लगी गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
‘जैसे अतीक अहमद को मारा, वैसे ही उसको मारना है‘…शंकराचार्य को जान से मारने की धमकी
अपशा अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गई हैं। जिनमें 5 साल और 3 साल की दो बेटियां हैं। जबकि डेढ़ साल का एक बेटा भी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, बच्चों की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हैं।
Location : Meerut
Published : 10 April 2026, 1:45 PM IST