Road Accident: सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक की मौत

उत्तर प्रदेश के जिला सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र में दरमा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी वैनी पहुंचाया।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 18 February 2026, 12:19 AM IST

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित दरमा मोड़ के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और सड़क पर गिरे घायलों को संभालने में जुट गए। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक थी।

स्थानीय लोगों ने बिना देर किए अस्पताल में एम्बुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। ग्रामीणों की तत्परता के कारण घायलों को समय पर चिकित्सा मिल सकी, हालांकि एक युवक की जान नहीं बच पाई।

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी वैनी ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद हिरालाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में भी लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 6 पीसीएस अफसरों के तबादले, यहां जानें पूरी लीस्ट

वहीं हादसे में घायल जितेन्द्र तिवारी और बुद्धिराम यादव की हालत गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीसरे घायल का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही रायपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं, जिसके कारण मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से यह टक्कर हुई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

यूपी में फिर आईएएस अधिकारियों के तबादले, प्रतीक्षारत अफसर को भी नियुक्ति, देखें सूची

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि दरमा मोड़ पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और यहां गति नियंत्रण के लिए ठोस व्यवस्था की जरूरत है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और तेज रफ्तार से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 18 February 2026, 12:19 AM IST