दो महीने पहले लौटा जेल से; गाजियाबाद में इस कारण पत्नी को उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद के लोनी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां जेल से दो महीने पहले छूटे आरोपी ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बाताया जा रहा है पत्नी के चरित्र पर शक करता था। विवाद के बाद उसने रसोई में रखे चाकू से हमला किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 19 August 2025, 5:38 AM IST
google-preferred

Ghaziabad: गाजियाबाद के लोनी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां जेल से दो महीने पहले छूटे आरोपी ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बाताया जा रहा है पत्नी के चरित्र पर शक करता था। विवाद के बाद उसने रसोई में रखे चाकू से हमला किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अंकुर विहार थाना क्षेत्र की अंकुर एनक्लेव कॉलोनी में सोमवार देर शाम पति ने पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पति दो माह पूर्व ही सिरसा हरियाणा जेल से जमानत पर आया था। पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

अंकुर एंक्लेव निवासी सुमित गुप्ता का राम पार्क एक्सटेंशन निवासी 26 साल की कविता गुप्ता के साथ करीब ढाई वर्ष पहले विवाह हुआ था। सुमित ऑटो चलाता था। वह पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करने लगा था। कई बार दंपति‌ में झगड़ा भी हुआ। इस दौरान कविता से मारपीट भी था। सोमवार रात करीब आठ बजे पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

 

Location : 
  • Ghaziabad

Published : 
  • 19 August 2025, 5:38 AM IST