
बेरहमी से पिटाई का फोटो
Etah: एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र के गांव मोकमपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने रिश्तों की सारी मर्यादा तोड़ते हुए अपने ससुराल पक्ष के लोगों को घर बुलाया और फिर अपने पिता, भाई और भतीजों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना सुनियोजित बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।:
मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कई लोग मिलकर ससुराल पक्ष के लोगों को बेरहमी से पीट रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है और आरोपी परिवार की जमकर आलोचना हो रही है।
दिल्ली पुलिस ने कुख्यात आतंकवादी ‘राजा कश्मीरी’ दबोचा, इस बड़े आतंकी हमले की हो रही थी तैयारी
जमीनी विवाद बना वजह
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हिंसक घटना की जड़ में जमीनी बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर पहले से तनाव बना हुआ था, जो अब हिंसा में बदल गया। आरोप है कि इसी बहाने ससुराल पक्ष को बुलाकर उन पर हमला किया गया।
चार लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक इस मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक मूल्यों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
Location : Etah
Published : 30 March 2026, 5:47 PM IST
Topics : Crime in Etah crime news etah news Etah Police UP News