खजनी में बेलगाम डंपरों का आतंक, यमराज बन घूम रहे

गोरखपुर के ख़जनी क्षेत्र में बेलगाम डंपर यमराज बनकर घूम रहे हैं। ताजा मामले में एक तेज रफ्तार डंपर ने शुक्रवार को ऐसा तांडव मचाया कि बाइक सवार बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 May 2026, 6:03 PM IST

Gorakhpur: जनपद के खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत उनवल के टेकवार चौराहे पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने ऐसा तांडव मचाया कि कुछ पल के लिए पूरा इलाका दहल उठा। हादसे में दो बाइक सवार युवक मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी बाइक डंपर के पिछले पहिए के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार डंपर टेकवार चौराहे से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने चल रही बाइक अचानक असंतुलित होकर डंपर के बेहद करीब पहुंच गई और देखते ही देखते बाइक उसका शिकार बन गई। बाइक सवार युवक समय रहते छलांग न लगाता तो बड़ा दर्दनाक हादसा हो सकता था।

गोरखपुर से बड़ी खबर : घर में झगड़े के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस की कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक समेत डंपर को कब्जे में ले लिया। घायल युवकों को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद वाहन को चौकी भेज दिया गया, जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोड मिट्टी लदे डंपर और भारी वाहन मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। दिन-रात तेज रफ्तार में गुजरने वाले इन वाहनों के कारण राहगीरों की जान खतरे में बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।

बाप रे! ये क्या हो गया? गोरखपुर में महिला के साथ ऐसा कुछ हुआ कि मचा हड़कंप

ग्रामीणों ने की ये मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टेकवार चौराहे सहित मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाए। ओवरलोड वाहनों की नियमित जांच हो और पुलिस निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Location :  Gorakhpur

Published :  8 May 2026, 5:58 PM IST