रेलवे की सबसे बड़ी लापरवाही, पैसे वसूले, यात्रियों के लिये इंटरसिटी एक्सप्रेस में 3rd AC कोच लगाना भूले अफसर

लखनऊ में रेलवे की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों से 3rd AC का किराया वसूला गया, लेकिन ट्रेन में संबंधित कोच ही नहीं लगाया गया। ट्रेन में सफर करने पहुंचे यात्रियों को जब इसकी जानकारी हुई तो स्टेशन पर हड़कंप मच गया और लोगों में नाराजगी फैल गई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 24 May 2026, 4:30 PM IST

Lucknow: लखनऊ में रेलवे की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों से 3rd AC का किराया वसूला गया, लेकिन ट्रेन में संबंधित कोच ही नहीं लगाया गया। ट्रेन में सफर करने पहुंचे यात्रियों को जब इसकी जानकारी हुई तो स्टेशन पर हड़कंप मच गया और लोगों में नाराजगी फैल गई।

सीट कन्फर्म, लेकिन कोच गायब

यात्रियों का कहना है कि उनके टिकट कन्फर्म थे और 3rd AC कोच में सीट भी आवंटित की गई थी, लेकिन ट्रेन आने पर पता चला कि उस नंबर का कोच ट्रेन में मौजूद ही नहीं है। अचानक हुई इस गड़बड़ी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री ट्रेन में इधर-उधर भटकते रहे।

यात्री सगीर खान और विनय कुमार अपने परिवारों के साथ सामान लेकर प्लेटफार्म पर भटकते रहे, लेकिन सी-4 और सी-5 के बीच से सी-3 गायब था। ट्रेन छूटने के डर से यात्रियों को मजबूरी में सामान सहित जनरल बोगी में चढ़ना पड़ा और लू के थपेड़े खाते हुए सफर करना पड़ा। नाराज यात्रियों ने रेल मंत्री और डीआरएम से शिकायत की है। वहीं, डीआरएम (एनईआर) का कहना है कि कोच के क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे ट्रेन में नहीं जोड़ा जा सका था।

एसी बोगियों में पसीना पोंछ रहे यात्री

लंबी दूरी की ट्रेनों के एसी कोच में एसी फेल होने से यात्रियों को पसीना पोंछते हुए यात्रा करनी पड़ रही है। रेलवे से लगातार शिकायतों के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। कोच अटेंडेंट हाथ खड़े कर दे रहा है। ऐसे में बंद एसी कोच में बिना एसी के उमस और गर्मी से यात्री बेहाल हो रहे हैं। यात्री नाराजगी जता रहे हैं कि आरामदायक सफर के लिए सामान्य से दोगुना किराया देने के बाद भी सुविधा नहीं मिल रही।

Location :  Lucknow

Published :  24 May 2026, 4:16 PM IST