बलिया में बाल श्रम के खिलाफ सख्ती, ढाबों-दुकानों पर छापेमारी

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में बाल श्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान चलाया गया। ढाबों व दुकानों पर सघन जांच के साथ लोगों को जागरूक किया गया, कहीं भी बाल श्रम का मामला सामने नहीं आया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 6 May 2026, 9:43 PM IST

Ballia : जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को फेफना थाना क्षेत्र में बाल श्रम व भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ढाबों और दुकानों पर सघन जांच करते हुए लोगों को जागरूक किया।

निर्देशों के अनुपालन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों तथा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में की गई। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) टीम ने अभियान चलाया।

कई प्रतिष्ठानों पर जांच, कोई मामला नहीं मिला

टीम द्वारा फेफना क्षेत्र के महादेव ढाबा, पूजा स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों पर जांच की गई। जांच के दौरान कहीं भी बाल श्रम या भिक्षावृत्ति में लिप्त कोई बच्चा नहीं पाया गया।

बलिया: दोस्तों संग क्रिकेट खेलने गया युवक सरयू नदी में डूबा, मौत

लोगों को किया गया जागरूक

अभियान के दौरान पुलिस ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों को बाल विवाह, बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। साथ ही सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में नाबालिग बच्चों से काम न कराया जाए।

हेल्पलाइन नंबर जारी

पुलिस ने अपील की कि ऐसे किसी भी मामले की जानकारी तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस अभियान से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और लोगों में जागरूकता बढ़ी है।

Location :  Ballia

Published :  6 May 2026, 9:12 PM IST