बदायूं में दो थाना क्षेत्रों में छापा, 6 वाहन सीज, माफिया में हड़कंप

अवैध खनन के खिलाफ बदायूं खनन विभाग अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार देर रात्रि थाना कादर चौक में एक ट्रैक्टर रैपर मशीन व दो ट्रैक्टर ट्रालियां अवैध मिट्टी खनन करते पकड़े गए है। इसी क्रम में थाना बिनावर क्षेत्र में एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रालियाें द्वारा अवैध मिट्टी…

Updated : 23 March 2026, 9:40 PM IST
google-preferred

बदायूं: जिले में अवैध खनन के खिलाफ बदायूं खनन विभाग अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार देर रात्रि थाना कादर चौक में एक ट्रैक्टर रैपर मशीन व दो ट्रैक्टर ट्रालियां अवैध मिट्टी खनन करते पकड़े गए है। इसी क्रम में थाना बिनावर क्षेत्र में एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रालियाें द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था।

क्या है पूरी घटना?

बदायूं जिले के तेज तर्रार खनन विभाग अधिकारी गुलशन कुमार ने ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर सभी वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया है। गुलशन कुमार की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर बदायूं जिले भर में अवैध मिट्टी खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई से यह प्रतीत होता है कि जिले भर में खनन विभाग अधिकारी द्वारा बिना परमिशन के कोई भी अवैध खनन माफिया अवैध खनन करने की जरूरत नहीं करेगा।

दो ट्रैक्टरो को अवैध मिट्टी खनन करते पकड़ा

आपको बताते चलें थाना बिनावर क्षेत्र व थाना कादर चौक क्षेत्र में आए दिन अवैध खनन हो रहा है जिससे दोनों थाना क्षेत्र अवैध खनन के मामले में अधिक चर्चित होते जा रहे है। रविवार की देर रात्रि को ग्रामीणों द्वारा बदायूं खनन विभाग अधिकारी गुलशन कुमार को सूचना दी गई की थी की थाना बिनावर क्षेत्र के उसैता गांव में मिट्टी का अवैध खनन आए दिन जोरों पर चल रहा है। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर खनन विभाग अधिकारी गुलशन कुमार ने मय टीम के मौके पर पहुंचकर एक जेसीबी व दो ट्रैक्टरो को अवैध मिट्टी खनन करते पकड़ा गया है। इस दौरान 6 वाहनों को थाना बिनावर पुलिस और थाना कादर चौक पुलिस को सुपुर्द कर उचित कार्रवाई की गई है।

Maharajganj News: तस्करों पर गिरेगी गाज… SP ने चौकी पहुंचकर पुलिस को दिया सख्त अल्टीमेटम; जानिये पूरा मामला

अलग-अलग स्थानो पर छापा

इस संबंध में बदायूं जिले के तेज तर्रार खनन विभाग अधिकारी गुलशन कुमार का कहना है कि उन्होंने ग्रामीणों की सूचना पर दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानो पर छापा मारा गया। जिसमें सबसे पहले छापा थाना कादर चौक क्षेत्र के गांव सकरी के जंगल में अवैध खनन होते पाया गया। जहां एक ट्रैक्टर रैपर मशीन व दो ट्रैक्टर ट्रालियां को पकड़ा गया है।

छोटे सरकार हुए जेल से रिहा, बाहर आते ही दुलारचंद यादव हत्याकांड के आरोपी विधायक का बड़ा बयान; बिहार की राजनीति गरमाई

ट्रैक्टर रैपर मशीन पर उचित कार्रवाई

इसी क्रम में दूसरे थाना क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिलने पर तेज तर्रार खनन विभाग अधिकारी बदायूं गुलशन कुमार ने दूसरा छापा थाना बिनावर क्षेत्र के गांव उसैता में मारा जहां से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार करते हुए एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर ट्रालियां को पकड़ा गया है। इस दौरान गुलशन कुमार द्वारा चार ट्रैक्टरों पर व एक जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर रैपर मशीन पर उचित कार्रवाई की गई है।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 23 March 2026, 9:40 PM IST

Advertisement