रायबरेली में अनोखे तरीके से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, जानें क्या रहा खास?

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर रायबरेली में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दरगाह में चादर पोशी की। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर

रायबरेली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष, रायबरेली सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस के मौके पर गुरुवार को हजरत सैयद अली मुर्तजा हश्तूम शाह शहीद मर्द दाताशाह र. उ.अ. दरगाह में चादर पोशी कार्यक्रम हुआ।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कांग्रेस नेता आमीन पठान ने कहा कि राहुल गांधी देश के गरीब, किसान, पीड़ित, शोषित, वंचित और बेरोजगार युवाओं की आवाज़ हैं। वे सच्चाई और शांति के रास्ते पर चलकर देश में स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। कांग्रेस नेता व सभासद अतुल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति भाषणों की नहीं, ज़मीन से जुड़े संघर्ष की राजनीति है। यही वजह है कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा को अपना धर्म मानते हैं।

दरगाह पर चादर पोशी का कार्यक्रम

आमीन पठान ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिवस पर हजरत सैयद अली मुर्तजा हश्तूम शाह शहीद मर्द दाताशाह र. उ.अ. दरगाह में चादर पोशी कार्यक्रम हुआ। इस कार्यकर्म में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी की तरक्की, कामयाबी और उम्र - ए दराज के साथ- साथ, उनके देश के प्रधानमंत्री बनने की दुआ की गई।

कार्यक्रम में हुए रहे शामिल

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष निर्मल शुक्ला जी, उपाध्यक्ष सैदुल हसन, दरगाह सदर गज्जन बाबा, सभासद अतुल शर्मा, महासचिव नौशाद खतीब, खलील फरीदी, सुनील कुमार, युवा प्रदेश महासचिव राघवेन्द्र त्रिपाठी, सुहेल खान, विश्वनाथ त्रिवेदी, विजय पटेल, ऐनुल हक़, रमेश मिश्रा, अंसार हक़, शकील, मो इरशाद और मुन्ना आदि शामिल हुए।

Organizing a tree planting program

पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

स्कूल में पौधारोपण का कार्यक्रम

इसके बाद कांग्रेस नेता आमीन पठान और अतुल शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।

इस दौरान, स्कूल में 'पेड़ लगाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे' संकल्प के साथ विभिन्न पौधे लगाए गए। जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक आशीष कुमार राजन , सभासद अतुल शर्मा, सुहेल खान, मनीष मौर्य शीतल यादव और सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'संविधान रक्षक दिवस' के रूप में मनाया

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 20 June 2025, 12:07 PM IST