Site icon Hindi Dynamite News

Raebareli Protest: लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का रायबरेली में प्रदर्शन

लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ताओ ने आज रायबरेली में प्रदर्शन किया। विद्यार्थी संगठन ने लाठीचार्ज में शामिल पुलिसकर्मियों और बाहरी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा विलंब शुल्क और सामाजिक कल्याण के नाम पर ली जा रही फीस की जांच की मांग भी की है।
Post Published By: Rohit Goyal
Published:
Raebareli Protest: लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का रायबरेली में प्रदर्शन

Raebareli: रायबरेली में रामस्वरूप विश्वविद्यालय के विधि विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज रायबरेली के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जिला अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

संगठन के नेताओ का कहना है कि विश्वविद्यालय बिना नवीनीकरण के लॉ कोर्स चला रहा था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया से बुधवार को ही सशर्त अनुमति मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो छात्रों को बिना चेतावनी के निष्कासित कर दिया।

विद्यार्थी संगठन ने लाठीचार्ज में शामिल पुलिसकर्मियों और बाहरी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा विलंब शुल्क और सामाजिक कल्याण के नाम पर ली जा रही फीस की जांच की मांग भी की है।

विश्वविद्यालय पर 6 बीघे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप है। तहसीलदार कोर्ट ने इस मामले में 27.96 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एबीवीपी ने सरकार से 48 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कांग्रेस ने किया सड़क के लिये प्रदर्शन

रायबरेली में फैजाबाद रोड से कुमारगंज चौराहा तक का सम्पर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह मार्ग उमरपुर, गैरखुआ, धमाधमा खास और मैनूपुर होकर गुजरता है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि एंबुलेंस का आवागमन भी संभव नहीं है।

स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया है। मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। यातायात के लिए यह रास्ता पूरी तरह से अनुपयोगी हो गया है। आम नागरिकों को इससे गंभीर परेशानियां हो रही हैं।

जिला पंचायत के अधीन आने वाले इस मार्ग का न तो निर्माण हो रहा है और न ही अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी किया जा रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से मार्ग की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि निश्चित समय सीमा में सड़क की मरम्मत नहीं होने पर वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के अनुसार, केंद्र सरकार रायबरेली के विकास में बाधा डाल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद सोनिया गांधी और वर्तमान सांसद राहुल गांधी के कारण भाजपा सरकार रायबरेली की उपेक्षा कर रही है।

Exit mobile version