ABVP Protest: छात्रों को “गुंडा” कहने पर बिफरे कार्यकर्ता, SRMU विवाद में मंत्री की टिप्पणी को बताया शर्मनाक
उत्तर प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा ABVP कार्यकर्ताओं को “गुंडा” कहे जाने पर छात्रों में आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में बुधवार रात 9:30 बजे बलिया के टी.डी. कॉलेज चौराहे पर ABVP ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया और मंत्री के बयान को शर्मनाक बताया।