

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बाढ़ आपदा से बचने के लिए बड़ा कदम उठाया गया। जिसके चलते ही एक विषेश काम किया गया। इससे बाढ़ जैसे खतरों से निपटने के लिए मदद मिलेगी।
बाढ़ आपदा से सुरक्षित बचने के लिए जरूरी काम
रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) के कुशल मार्गदर्शन में एवं उपजिलाधिकारी लालगंज मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में तहसील लालगंज के अन्तर्गत ग्राम कोटिया एहतमाली परगना सरेनी तहसील लालगंज गंगा घाट पर बाढ़ आपदा के अन्तर्गत बाढ़ से बचाव व ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज-2025 की गयी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, मॉक एक्सरसाइज के दौरान सर्वप्रथम कैम्प गंगा नदी से ऊंचे स्थान पर स्थापित किया गया। गंगा नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है तथा गंगा नदी में बाढ़ की स्थिति बन जाने के कारण ग्रामीणों को बाढ आश्रय स्थल पर ले जाया गया तथा बाढ में फसे प्रभावित व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया तथा बाढ़ के कारण कच्चा मकान गिरने से एक बच्चे के मकान के अवशेष में दबे होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल राहत हेतु घाट पर उपस्थित पुलिस बल व राजस्व बल तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया तथा बच्चे को मकान के मलबे से निकाल कर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तत्काल स्टेचर के माध्यम से प्राथमिक उपचार करते हुये राहत कैम्प में लाया गया। वंहा पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्वप्रथम बचाये गये, बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
उनका AIRWAY AND CARDIOPULMONARY ASSESSMENT किया गया तथा उन्हे सीपीआर दिया गया, उसके बाद उसका प्राथमिक मुख्य उपचार किया गया, इसके उपरान्त एम्बुलेंश के माध्यम से उच्च स्वास्थ्य उपचार हेतु नजदीकी प्राथमिक सामुदायिक केन्द्र झाऊखेड़ा सरेनी ले जाया गया, वहां पर उपचार के उपरान्त स्वस्थ पाये जाने पर स्वास्थ्य लाभ हेतु उनके घर मेडिकल टीम की देख-रेख में एम्बुलेंश के माध्यम से भिजवा दिया गया। इस एक्सरसाइज के दौरान उ०प्र०. राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण लखनऊ द्वारा आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे तथा उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन किया गया।
इस मॉक एक्सरसाइज के दौरान चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, पूर्ति निरीक्षक विभाग, अग्निशमन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आज तहसील डलमऊ में बाढ़ आपदा पर राज्यस्तरीय मार्क एक्सरसाइज-2025 का आयोजन किया गया। इस आयोजन के द्वारा बाढ़ जैसी आपदाओं के समय प्रशासनिक तैयारियों एवं प्रतिक्रिया को परखना था।
मॉक एक्सरसाइज में बाढ़ जैसी आपदाओं के समय प्रभावी प्रबन्धन और बचाव कार्याे का अभ्यास किया गया। तहसील प्रशासन ने अपनी तैयारियों को प्रदर्शन किया और आपदा के समय तेजी से प्रतिक्रिया देने की क्षमता का परीक्षण किया। मॉक एक्सरससाइज का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदाओं के समय प्रभावी प्रबंधन और बचाव कार्य को सुनिश्चित करना। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन क्षमता का विकास करना। स्थानीय समुदाय में आपदा प्रबंधन और बचाव कार्याे के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर उपजिलाधिकारी डलमऊ अहमद फरीद खान, सी0ओ0 अरूण कुमार, तहसीलदार डलमऊ उमेश चंद्र सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।