2027 की तैयारी तेज! पीडीए कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की भरी हुंकार

रायबरेली में समाजवादी पार्टी ने रविवार को ताकत का बड़ा प्रदर्शन किया। ऊंचाहार स्थित अशोका पैलेस में आयोजित भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी हजारों की भीड़ ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया। सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जोश के बीच सम्मेलन में पार्टी की रणनीति और आगामी सियासी तैयारियों को लेकर बड़ा संदेश दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 August 2026, 10:39 PM IST

Raebareli: समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को ऊंचाहार स्थित अशोका पैलेस में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर हजारों की भीड़ नजर आई, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

आगामी चुनावों की रणनीति

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देना रहा। रायबरेली जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव, ओम प्रकाश मिश्रा, आकाश मौर्य, अरशद सुल्तान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

चोरी के माल बंटवारे के दौरान पुलिस की घेराबंदी, रायबरेली में सर्राफा चोरी गिरोह का सनसनीखेज खुलासा

अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प

सम्मेलन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प जताया। साथ ही ऊंचाहार में भी समाजवादी पार्टी और पीडीए की विचारधारा को मजबूत करने तथा आगामी चुनाव में पीडीए समर्थित प्रत्याशी को जिताने की बात कही गई।

अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस-वे से खाद तक BJP सरकार को घेरा, बोले- झूठ, लूट और भ्रष्टाचार बन गई पहचान

ये सपा नेता रहे मौजूद

कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को सपा नेताओं ने पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की मजबूती का संकेत बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी जिंदाबाद और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस मौके पर ओम प्रकाश मिश्रा, अरशद सुल्तान, पूर्व न. पं. अध्यक्ष प्रतिनिधि ऊंचाहार, शुभम पाल, योजन सभा जिला अध्यक्ष सपा  भी मौजूद रहे।

Location :  Raebareli

Published :  9 August 2026, 10:35 PM IST