2027 की तैयारी तेज! पीडीए कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की भरी हुंकार
रायबरेली में समाजवादी पार्टी ने रविवार को ताकत का बड़ा प्रदर्शन किया। ऊंचाहार स्थित अशोका पैलेस में आयोजित भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी हजारों की भीड़ ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया। सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जोश के बीच सम्मेलन में पार्टी की रणनीति और आगामी सियासी तैयारियों को लेकर बड़ा संदेश दिया।