Reabareli News: पत्नी की बेवफाई से तंग पति ने उठाया खौफनाक कदम

रायबरेली मे एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। मृतक गुड्डू गुरबख्शगंज थाना इलाके के सालारपुर का बताया जा रहा है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 27 April 2026, 4:10 PM IST

Reabareli: रायबरेली मे एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। मृतक गुड्डू गुरबख्शगंज थाना इलाके के सालारपुर का बताया जा रहा है। गुड्डू सुबह हरचंद्रपुर थाना इलाके के महिंद्रा एजेंसी के पीछे पहुंचा। यहाँ प्रयागराज लखनऊ रेलमार्ग पर उसने पहले वीडियो बनाया जिसमे अपनी प्रेमिका की बेवफाई का ज़िक्र किया और उसके प्रेमी का भी नाम बताया रघुनाथ।

Raebareli Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

उसने उस घटना का भी ज़िक्र किया जिसके चलते उसे अपने जिंदगी बेमक़सद लगने लगी। गुड्डू ने वीडियो बनाने के बाद अपना मोबाईल वहीं छोड़ा और उसी समय वहां से गुजरने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार का कहना है कि फिलहाल सीधे तौर पर आत्मह्त्या का मामला है।

Raebareli News: रायबरेली में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम

उन्होंने कहा कि अगर तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

Location :  Raebareli

Published :  27 April 2026, 4:10 PM IST