हिंदी
जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान
Raebareli: रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर क्रिसमस पर्व पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया जिसमें ऊंचाहार नसीराबाद व सलोन क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एफएसओ कंचनलता तिवारी एवं एफएसओ शेफाली रस्तोगी द्वारा स्थानीय व्यापारियों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित एवं मानक अनुरूप खाद्य पदार्थों के सेवन हेतु जागरूक किया गया।
Video | Raebareli | Cold Wave | रायबरेली में सर्दी का सितम, देखिये रैन बसेरों की सच्चाई
अभियान के अंतर्गत बेकरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं जागरूकता भी की गई। विशेष रूप से केक में प्रयुक्त अत्यधिक कृत्रिम रंग, फ्लेवर एवं सजावटी आर्टिफिशियल प्रॉप्स के दुष्प्रभावों के विषय में जानकारी दी गई। बताया गया कि ऐसे केक के सेवन से एलर्जी, पेट दर्द, फूड पॉयजनिंग एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, विशेषकर बच्चों में।
Raebareli News: रेल सुविधाओं की अनदेखी, अधिवक्ता ने रेलमंत्री को लिखा पत्र, कई मांगें उठाईं
इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें खुले, बिना लेबल एवं अमानक खाद्य पदार्थों से होने वाली मिलावट एवं उससे होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के दौरान ग्राहकों को फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के बारे में भी जागरूक किया गया, जिससे आमजन किसी भी प्रकार की खाद्य संबंधी शिकायत अथवा सुझाव सीधे विभाग तक पहुँचा सकें।
Location : Raebareli
Published : 24 December 2025, 9:14 PM IST
Topics : Dynamite News UP News uttar pradesh उत्तर प्रदेश