Raebareli News: पूर्व विधायक के घर के सामने आग का गोला बना ट्रक, हाईवे पर लगा जाम

रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। मिल एरिया थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

Updated : 13 May 2026, 1:50 AM IST

Raebareli: रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूर्व विधायक रामलाल अकेला के आवास के ठीक सामने हुई, जहाँ लपटें उठती देख राहगीर सहम गए। गनीमत रही कि आग भड़कते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली।

Meerut crime: ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, मेरठ पुलिस ने बरामद किए आपत्तिजनक वीडियो

 

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

Location :  Raebareli

Published :  13 May 2026, 12:54 AM IST