Raebareli: कांवड़ यात्रा पर बड़ा फैसला! जानिए 30 जुलाई से मांसाहार पर रोक और ढाबों के लिए क्यों अनिवार्य हुआ ये ऐप?

रायबरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर 30 जुलाई से कांवड़ मार्ग पर मांसाहार की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। सभी ढाबों और रेस्टोरेंट पर Food Safety Connect ऐप की जानकारी, संचालक का नाम, पता, मोबाइल नंबर और टोल फ्री शिकायत नंबर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नियमों के सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 July 2026, 6:01 PM IST

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर रायबरेली प्रशासन ने बड़े फैसले लिए हैं। 30 जुलाई से कांवड़ मार्ग पर मांसाहार की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही मार्ग पर संचालित ढाबों और रेस्टोरेंट संचालकों को अपनी पहचान सार्वजनिक करनी होगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Food Safety Connect ऐप का पंपलेट

खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी ढाबों और रेस्टोरेंट पर Food Safety Connect ऐप की जानकारी वाला पंपलेट चस्पा करना अनिवार्य होगा। इस पंपलेट पर संचालक का नाम, मोबाइल नंबर, पता और ईमेल आईडी दर्ज रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को प्रतिष्ठान की पूरी जानकारी मिल सके।

Raebareli: जल जीवन मिशन की बड़ी लापरवाही, गड्ढे में फंसी स्कूली मिनी बस, बाल-बाल बचे मासूम बच्चे

शिकायत के लिए रहेगा टोल फ्री नंबर

पंपलेट पर खाद्य सुरक्षा विभाग का टोल फ्री नंबर भी अंकित रहेगा। यदि कांवड़ यात्रियों या अन्य लोगों को भोजन की गुणवत्ता या खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कोई शिकायत होती है तो वे सीधे विभाग से संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

कांवड़ मार्ग के ढाबों पर होगी निगरानी

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मानिकचंद ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्गों का चिन्हांकन कर वहां स्थित सभी ढाबों और भोजनालयों पर Food Safety Connect ऐप की जानकारी वाले पंपलेट लगाए जा रहे हैं। विभाग की टीमें नियमित निरीक्षण कर नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगी।

Raebareli: ऑपरेशन थियेटर से सीधे कोमा… और फिर मौत, जानिए डॉक्टर पर क्यों लगे लापरवाही के संगीन आरोप

नियमों का सख्ती से होगा पालन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मांसाहार पर प्रतिबंध और पहचान संबंधी नियम लागू किए जा रहे हैं। विभाग ने सभी ढाबा संचालकों से निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Location :  Raebareli

Published :  23 July 2026, 6:01 PM IST