जनपद के थाना सरेनी क्षेत्र के अंतर्गत चिंता खेड़ा में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक छप्पर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर आग बुझाने पहुंच।

रायबरेली में भीषण आग हादसा
Raebareli: जनपद के थाना सरेनी क्षेत्र के अंतर्गत चिंता खेड़ा में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक छप्पर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों की सतर्कता और समझदारी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया, वरना आग आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।
घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सभी लोग सुरक्षित हैं और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
जब घर के मालिक राजकुमार पासवान से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल आग लगने का कारण जांच का विषय बना हुआ है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर आग लगी कैसे? क्या यह हादसा था या इसके पीछे कोई और कारण है? इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।