Raebareli News: महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जादू, लोगों ने पहली बार देखा ऐसा भव्य और यादगार दृश्य

रायबरेली स्थापना दिवस पर गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान पार्क में आयोजित महोत्सव में दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संतों का पूजन और शहीद परिवारों, किसानों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 12 January 2026, 7:36 PM IST

Raebareli: यूपी के रायबरेली स्थापना दिवस पर आयोजित महोत्सव का उद्घाटन राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानंद और गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

छात्राओं और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में वैदिक कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम और सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। राइजिंग चाइल्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने “हम रहे न रहे भारत रहना चाहिए” विषय पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

संतों का पूजन और सम्मान समारोह

मुख्य अतिथि ने संतों का पूजन, सम्मान और आरती की। इसके साथ ही शहीद परिवारों, वरिष्ठ सैनिकों, किसानों, चिकित्सकों और समाजसेवियों को माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इस अवसर की गरिमा को और बढ़ाया।

श्रद्धा पर वार, टेक्नोलॉजी से चोरी: रायबरेली में मंदिरों को निशाना बनाने वाला अंतरजनपदीय गिरोह बेनकाब

देशभर के कलाकारों ने किया कार्यक्रम रंगीन

कार्यक्रम में रायबरेली से लेकर लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज और मथुरा तक के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी। लोक गायिका सृष्टि परिहार का लोक गायन, काजल सिंह का आल्हा, राजेश प्रसाद का ब्रज वन्दना, बरसाने का मयूर नृत्य और लठ्ठमार फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का संदेश

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि महोत्सव रायबरेली की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने और अगली पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर जनपद की प्रतिभाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करना मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ (Img- Internet)

कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के स्टॉल

महोत्सव स्थल पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए गए। नागरिकों ने इन स्टॉल्स का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समझी।

प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे बना रणक्षेत्र, पढ़ें आखिर क्यों रहीशजादों ने रायबरेली के सड़क पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

महोत्सव का महत्व

स्थापना दिवस महोत्सव रायबरेली की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करता है। यह कार्यक्रम न केवल पारंपरिक कला और संस्कृति को बढ़ावा देता है, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं और समाजसेवियों का सम्मान करने का भी अवसर प्रदान करता है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 12 January 2026, 7:36 PM IST