गीडा सेक्टर-22 के होटलों पर उठे सवाल, एक सप्ताह में दूसरी घटना से मचा हड़कंप

सहजनवां थाना क्षेत्र गीडा सेक्टर-22 में संचालित हो रहे होटलों की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक सप्ताह के भीतर होटल में युवती से दुष्कर्म की दूसरी घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Gorakhpur: सहजनवां थाना क्षेत्र गीडा सेक्टर-22 में संचालित हो रहे होटलों की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक सप्ताह के भीतर होटल में युवती से दुष्कर्म की दूसरी घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बिना आवश्यक अनुमति और सुरक्षा मानकों के दर्जनों होटल संचालित हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

ताजा मामले में एक गांव की युवती को खाना खिलाने के बहाने गीडा क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी युवती को छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। पिता की तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने आरोपी विजय प्रताप शुक्ला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता के अनुसार, आरोपी और युवती एक ही गांव के निवासी हैं तथा दोनों के बीच पहले से बातचीत होती थी। आरोप है कि इसी परिचय का फायदा उठाकर आरोपी युवती को होटल ले गया और वारदात को अंजाम दिया।

एक सप्ताह पहले भी दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मामला

इससे पहले सहजनवा थाना क्षेत्र की ही एक अन्य युवती के साथ होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया था कि रिश्तेदारी में गांव आने-जाने वाला युवक युवती को होटल ले गया और दुष्कर्म कर फरार हो गया। इस मामले में सहजनवा पुलिस ने खरैला निवासी युवराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

गोरखपुर में STF का बड़ा एक्शन, अवैध हथियार तस्करी गैंग का भंडाफोड़; जानिए कैसे होती थी शस्त्रों की खरीद-फरोख्त

बिना अनुमति संचालित होटलों पर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर-22 में दो दर्जन से अधिक होटल संचालित हैं, जिनमें अधिकांश के पास आवश्यक अनुमति और सुरक्षा संबंधी मानक नहीं हैं। फायर सेफ्टी सहित अन्य नियमों की भी अनदेखी किए जाने के आरोप हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद इन होटलों की निगरानी और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गोरखपुर में STF का बड़ा एक्शन, अवैध हथियार तस्करी गैंग का भंडाफोड़; जानिए कैसे होती थी शस्त्रों की खरीद-फरोख्त

पुलिस का बयान

इस संबंध में गीडा क्षेत्राधिकारी कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि सभी संबंधित विभागों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर होटलों की जांच की जाएगी। मानकों, लाइसेंस और आवश्यक अभिलेखों की पड़ताल होगी तथा बिना नियमों के संचालित होटलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रतिष्ठानों को दोबारा नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  30 June 2026, 2:52 AM IST

Advertisement