
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Mathura: जनपद में शनिवार को पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कथित होटल में छापा मारकर मौके से तीन महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के हाई-वे स्थित एक होटल में देह व्यापार के धंधे के फलने-फूलने और अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर सीओ सिटी आईपीएस ने गोपनीय सूचना के आधार पर टीम गठित कर शनिवार शाम करीब चार बजे छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में तीन महिलाओं के साथ तीन युवक मिले। इन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने मौके से कई संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस देह व्यापार के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि तीन महिलाओं समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं और यह नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है।
पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष भी कोतवाली और हाईवे थाना क्षेत्र के होटल, गेस्ट हाउस और स्पा सेंटर से देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था।
पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में अनैतिक कार्यों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
Location : Mathura
Published : 26 April 2026, 1:08 PM IST