
एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय (Img : Google)
Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर प्रो. जय प्रकाश पांडेय की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आधिकारिक आदेश जारी किया।
जारी आदेश के मुताबिक, प्रो. जय प्रकाश पांडेय को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 की धारा 9(1) के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।
AKTU में बीटेक और एमबीए के लिए दोबारा प्रवेश शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
राजभवन की ओर से जारी आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन को भी भेज दी गई है। आदेश के बाद विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक हलकों में नई जिम्मेदारियों और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
प्रो. जय प्रकाश पांडेय की नियुक्ति को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अहम कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध और नई तकनीकी पहल को और मजबूती मिलेगी।
Location : Lucknow
Published : 21 May 2026, 6:24 PM IST