पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा को लेकर जनपद में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए हैं। जनपद के 24 परीक्षा केंद्रों पर 14 और 15 मार्च को दो पालियों में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा को लेकर जनपद में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए हैं। जनपद के 24 परीक्षा केंद्रों पर 14 और 15 मार्च को दो पालियों में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, जिसमें कुल 36 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि दोनों दिनों में दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में लगभग 9 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका न रहे।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं...
परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। एडीजी, डीआईजी, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से अधिकारियों की ब्रीफिंग की जा चुकी है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनियमितता मिलने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नेम प्लेट पर ‘IAS’ लिखकर सालों तक जमाता रहा रोब! मेरठ में खुली पोल तो निकली चौंकाने वाली सच्चाई
यातायात संचालन सुचारू रखने के निर्देश
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। वहीं परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया गया है। ट्रैफिक पुलिस को प्रमुख मार्गों पर यातायात संचालन सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। आवश्यकता पड़ने पर यातायात का डायवर्जन भी किया जाएगा।
पारदर्शिता के साथ संपन्न
दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए परिवहन विभाग को भी सक्रिय किया गया है। रोडवेज बसों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे परीक्षार्थी समय से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन सहित सभी प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि परीक्षा पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो तथा किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न