Prayagraj News: हाईकोर्ट के पास टंकी पर चढ़ी महिला, DM से लेकर लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप, जनिए क्या था मामला ?

प्रयागराज में प्राचीन हनुमान मंदिर की जमीन से जुड़े विवाद को लेकर एक महिला हाईकोर्ट के पास पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने अधिकारियों पर शिकायतों की सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 2 October 2026, 7:19 PM IST

Prayagraj News: प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने भगवतपुर गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर की जमीन से जुड़े विवाद में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास करती रही।

मंदिर की जमीन के विवाद का मामला

जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान भगवतपुर निवासी पूनम दुबे के रूप में सामने आई है। वह ग्राम सभा भगवतपुर, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भूखंड और प्राचीन हनुमान मंदिर से जुड़े मामले को लेकर विरोध जता रही थी। महिला की ओर से फेंके गए पत्रों में भी इसी विवाद का उल्लेख होने की बात सामने आई है।

सिर्फ SC/ST होने से नहीं लागू होता एक्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले से मची सनसनी

अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप

महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से डीएम, एसडीएम, लेखपाल और पुलिस अधिकारियों के यहां शिकायत लेकर जा रही है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उसने कथित वीडियो में कार्रवाई नहीं होने पर पानी की टंकी से कूदने की चेतावनी दी। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

नोएडा बस हादसे में 9 लोगों मौतों के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, सरकार से मांगा जवाब

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने उससे लगातार बातचीत कर नीचे आने की अपील की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि भीड़ बढ़ने के कारण यातायात को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया।

जमीन पर कब्जे का भी लगाया आरोप

महिला का दावा है कि प्राचीन हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है और इसी वजह से मंदिर की प्रस्तावित चहारदीवारी का काम प्रभावित हुआ है। रिपोर्टों के मुताबिक, उसने इस मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Location :  Prayagraj

Published :  2 October 2026, 7:19 PM IST