
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया(Img: Dynamite News)
Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चोरी के एक मामले में कर्नलगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सफेद धातु (चांदी) के 2 कड़े, 3 जोड़ी पायल और 4 जोड़ी बिछिया बरामद की गई हैं। बरामद जेवरों का कुल वजन करीब 267 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को रविन्द्रनाथ मिश्रा ने कर्नलगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि चोरों ने उनके भाई के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 414/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।
घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में 17 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भारत स्काउट गाइड कार्यालय के पास मम्फोर्डगंज से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: CO ऑफिस गए थे घर के पुरुष, पीछे से महिलाओं पर हमला; 6 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरजभान सिंह (27) पुत्र संतोष कुमार सिंह निवासी कल्याणपुर, थाना जामो, जिला अमेठी और सूरज कुमार भारतीया (28) पुत्र भोगो भारतीया उर्फ रंगीले लाल निवासी बीरभद्रपुर उर्फ कलिपुर, पोस्ट सिकन्दरा, थाना बहरिया, प्रयागराज के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके कब्जे से 2 सफेद धातु के कड़े, 3 जोड़ी पायल और 4 जोड़ी बिछिया बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
ये भी पढ़ें: Fatehpur: कब्रिस्तान में नीम के पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में मची सनसनी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सूरजभान सिंह के खिलाफ कर्नलगंज, सिविल लाइंस और जार्जटाउन समेत विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी, आयुध अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं, दूसरे आरोपी सूरज कुमार भारतीया के खिलाफ भी शिवकुटी, कर्नलगंज, कैंट और सोरांव थानों में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, मारपीट, लूट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
ये भी पढ़ें: ‘महुआ मोइत्रा को शर्मिंदगी, लेकिन मुझे गर्व’, PM मोदी के वायरल QUAD वीडियो पर पूर्व कर्नल का करारा जवाब
इस गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई में थाना प्रभारी कर्नलगंज ज्ञानेश्वर मिश्रा, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, अजीत कुमार मौर्य और पुलिसकर्मी अभिषेक गौतम, करन कुमार व उपेन्द्र कुमार खरवार शामिल रहे।
Location : prayagraj
Published : 18 November 2026, 6:06 PM IST
Topics : Prayagraj Crime News prayagraj news Silver Jewellery Recovered Theft Case Prayagraj Uttar Pradesh Police