प्रयागराज में जुआरियों की महफिल पर पुलिस का छापा, 5 गिरफ्तार, नकदी और ताश बरामद

प्रयागराज में मुखबिर से मिली सूचना के बाद मुठ्ठीगंज पुलिस ने जमुना क्रिश्चियन मैदान के पीछे दबिश दी और मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास से नकदी और ताश के 52 पत्ते मिले हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 November 2026, 12:37 AM IST

Prayagraj: जिले में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। मुठ्ठीगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी जमुना क्रिश्चियन मैदान के पीछे दीवार के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे थे। मौके से 2,455 रुपये मालफड़ और 495 रुपये जामातलाशी के बरामद किए गए। इसके अलावा ताश के 52 पत्ते भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मुठ्ठीगंज पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। इस दौरान मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से जुए में इस्तेमाल हो रही नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. आकिब उर्फ समीर निवासी कटघर, इरफान अंसारी उर्फ टोनी निवासी कटघर, विकास निवासी कटघर, सहबाज निवासी करेली और गफ्फार अहमद उर्फ समीर निवासी दरियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की उम्र लगभग 27 से 39 वर्ष के बीच है।

अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, मथुरा के आश्रम में मिले प्रयागराज के लापता ग्राम प्रधान

कार्रवाई के बाद पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुठ्ठीगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 91/2026 दर्ज किया है। यह मुकदमा सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।

इस पूरी कार्रवाई को थाना प्रभारी मुठ्ठीगंज उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी गऊघाट ऋषभ कुमार, उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

प्रयागराज में शिक्षकों का आंदोलन तेज, 30 सूत्रीय मांगों को लेकर DM को सौंपा ज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 2,950 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की गई है।

Location :  Prayagraj

Published :  6 November 2026, 12:12 AM IST