
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार(Source: Dynamite News)
Lucknow: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के भतीजे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। 38 वर्षीय प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों और यादव परिवार के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज, 14 मई 2026 को दिन में 11:00 बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में वीआईपी और शुभचिंतकों के जुटने की संभावना है।
Farrukhabad: बारात की विदाई के बाद कोहराम, संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव
प्रतीक यादव के पीछे उनकी पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियां प्रथमा यादव व पद्मजा यादव हैं। मूल रूप से राजनीति से दूर रहकर अपना व्यवसाय संभालने वाले प्रतीक यादव मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर समाजवादी कुनबे के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
डीआईजी बोले-सोशल मीडिया पर रखें नजर और अफवाह फैलाने वालों तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें
07 जून 1988 को जन्मे प्रतीक यादव हमेशा से अपनी फिटनेस और सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए चर्चा में रहते थे। वे राजनीति में सक्रिय नहीं थे, लेकिन अपनी पत्नी अपर्णा यादव के राजनीतिक सफर में हमेशा उनके साथ खड़े नजर आते थे।
यादव परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि यह पूरे परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे हैं।
Location : Lucknow
Published : 14 May 2026, 1:27 AM IST