स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द प्रकरण पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; जानिये पूरा अपडेट

प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती और उनके शिष्यों के साथ कथित मारपीट व दुर्व्यवहार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 February 2026, 9:02 PM IST

Maharajganj: प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती और उनके शिष्यों के साथ कथित मारपीट व दुर्व्यवहार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की।

यह है पूरा मामला

ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में प्रयागराज में आयोजित मेले के दौरान मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों के साथ प्रशासन द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई। आरोप है कि बटुकों की शिखा खींचने जैसी हरकतें की गईं, जो संत समाज के सम्मान के खिलाफ है और अत्यंत निंदनीय है।

महराजगंज में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दुकानदार को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह घटना न केवल धार्मिक आस्था पर आघात है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। उन्होंने इसे “द्वेषपूर्ण राजनीति से प्रेरित कार्रवाई” करार दिया।

UP Crime News: देवरिया में लेखपाल पर गिरी गाज, ये था मामला

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि शंकराचार्य जी के खिलाफ एक कथित हिस्ट्रीशीटर आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें उनके शिष्य मुकुंदानन्द ब्रह्मचारी को भी नामजद किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति की आपराधिक पृष्ठभूमि की गहन जांच होनी चाहिए और यह देखा जाना चाहिए कि कहीं यह पूरा प्रकरण साजिश के तहत तो नहीं रचा गया।

 

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 25 February 2026, 9:02 PM IST