
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Gorakhpur: गोरखपुर में अपराध और अपराधियों पर सख्ती से लगाम कसने के लिए गोरखपुर पुलिस लगातार प्रभावी अभियान चला रही है। इसी क्रम में हरपुर बुदहट थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान को स्थानीय पुलिस टीम ने सफलता दिलाई।
थाना हरपुर बुदहट में पंजीकृत मुकदमा संख्या 228/2025, धारा 109/118(1)/3(5) बीएनएस से सम्बंधित आरोपी सुनील पुत्र नंदु, निवासी जमुनी कला, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी काफी समय से पुलिस की निगाह में था और लगातार गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था।
Gorakhpur Court का पॉक्सो केस में बड़ा फैसला; अभियुक्त सिप्पू कोइरी को 10 वर्ष कारावास
पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी हत्या के प्रयास से जुड़े प्रकरण में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड की मानें तो सुनील का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2018 में उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 197/18, धारा 323, 427, 504, 506 भादवि थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर में दर्ज है। यह इतिहास दर्शाता है कि आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है।
पुलिस टीम ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आगे भी ऐसे ही सख्ती से जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे एवं आमजन सुरक्षित महसूस कर सके।
गोरखपुर जोन में अपराधियों पर पुलिस का शिंकजा कसा, 16 घंटे की स्पेशल ड्राइव में 338 आरोपी गिरफ्तार
इस सफल गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम — उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार कश्यप, कांस्टेबल केशव कुमार और कांस्टेबल विजय कुमार नाग शामिल रहे। टीम की सतर्कता और तत्परता के चलते आरोपी को बिना किसी बाधा के गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई को जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सक्रियता को सराहा है और उम्मीद जताई है कि आगे भी अपराधों पर इसी तरह की निर्णायक कार्यवाही जारी रहेगी।
Location : Gorakhpur
Published : 29 November 2025, 3:16 AM IST
Topics : arrested Gorakhpur Police Action Wanted